Ro no D15139/23

धान खरीदी की तैयारियां पूरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 95 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से किसानों की उपज की होगी खरीदी

 

किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य, धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित

किसानों से साफ, सूखा और निर्धारित गुणवत्ता वाला धान लाने की अपील, सुगम एवं पारदर्शी खरीदी पर विशेष जोर

रायपुर, 12 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 95 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों को धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

95 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से किसानों से होगी धान की खरीदी

जिले में धान उपार्जन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सारंगढ़ विकासखंड में 30, बरमकेला में 27 तथा बिलाईगढ़ विकासखंड में 38 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप अच्छी तरह साफ और सुखाया हुआ धान लेकर ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचें। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने में किसानों का सहयोग महत्वपूर्ण है। किसान धान विक्रय के लिए केंद्रों में पहुंचने से पहले उसकी गुणवत्ता और नमी की मात्रा सुनिश्चित कर लें। निर्धारित मानकों का पालन करने से खरीदी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से बचा जा सकेगा और किसानों को सुविधा होगी।

धान की गुणवत्ता के लिए निर्धारित मानकों का पालन जरूरी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उपार्जन केंद्रों में खरीदे जाने वाले धान में नमी की अधिकतम मात्रा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अकार्बनिक एवं कार्बनिक विजातीय पदार्थों की अधिकतम सीमा अलग-अलग एक-एक प्रतिशत रखी गई है। अपरिपक्व, सिकुड़े एवं छोटे दानों की मात्रा तीन प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार निम्न श्रेणी के धान के मिश्रण की अधिकतम सीमा छह प्रतिशत तथा क्षतिग्रस्त, अंकुरित एवं चुने हुए दानों की सीमा चार प्रतिशत निर्धारित की गई है।

प्रति बोरी में 40 किलोग्राम धान की होगी तौल

धान खरीदी केंद्रों में तौल की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रति बोरा धान की मात्रा 40 किलोग्राम निर्धारित की गई है। नए जूट बारदाने का वजन 545 ग्राम से 626 ग्राम तक निर्धारित है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान विक्रय के दौरान तौल की निर्धारित मात्रा और बारदाने के वजन का ध्यान रखें। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे धान की कटाई एवं मिंजाई के बाद उसे पर्याप्त रूप से सुखाएं तथा भूसा, मिट्टी, कंकड़ और अन्य अवांछित पदार्थों को अलग कर लें। निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान लेकर आने से उपार्जन केंद्रों में जांच एवं तौल की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकेगी।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी व्यवस्था को किसान हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि अन्नदाताओं को अपनी मेहनत की उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया में सुविधा और पारदर्शिता का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?