Ro no D15139/23

जशपुर के 15 पटवारी और मनोरा के 14 पटवारी का हड़ताल अवधि का ब्रेकिंग सर्विस किया गया

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2026/ जशपुर एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.10.2026 से हडताल अवधि तक पटवारी संघ की हड़ताल में सम्मिलित रहते हुए अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया।
जशपुर एसडीएम ने जशपुर विकास खंड 15 पटवारी और मनोरा विकास खंड 14 पटवारी शामिल हैं।
उक्त अवधि में इस कार्यालय द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से शासकीय कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया तथा अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक समझाईश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। इसके बावजूद आपके द्वारा निर्धारित अवधि में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया।
यह उल्लेखनीय है कि पटवारी का कार्य राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है तथा किसानों एवं आम नागरिकों को समयबद्ध राजस्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में पटवारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संबंधित पटवारी की अनुपस्थिति के कारण शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए, जिनमें ।हतपैजंबा के अंतर्गत कृषकों एवं कृषि भूमि से संबंधित जानकारी का संधारण एवं अद्यतन्, खरीफ गिरदावरी हेतु क्ब्ै सर्वे, पॉलीगॉन निर्माण तथा पॉलीगॉन सर्वे जैसे समय-सीमा में पूर्ण किए जाने वाले कार्य सम्मिलित हैं। ये कार्य सीधे कृषकों के हितों तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता से संबंधित है। इसके अतिरिक्त, पटवारी की अनुपस्थिति से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि अभिलेखों के अद्यतन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई। इससे आम नागरिकों एवं कृषकों को आवश्यक राजस्व सेवाएँ प्राप्त करने में असुविधा हुई तथा शासकीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन में बाधा उत्पन्न हुई।
संबंधित पटवारी की अनुपस्थिति एवं उसके कारण शासकीय कार्यों पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के परिपत्र क्रमांक थ् 2-3/1-9/2006 दिनाँक 10.04.2008 के परिपत्र तथा अन्य लागू सेवा नियमों के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए प्रकरण पर विचार किया गया है। उपलब्ध अभिलेखों, जारी निर्देशों, अनुपस्थिति की अवधि, शासकीय कार्यों पर पड़े प्रभाव तथा आम नागरिकों को हुई असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि संबंधित पटवारी द्वारा उक्त अवधि में अपने
शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। अतः लागू सेवा नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के अधिकारों के अधीन उक्त अनुपस्थिति अवधि के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाना उचित है।
अतः आदेशित किया जाता है कि दिनांक 13.10.2026 से हडताल अवधि तक की हडताल/अनुपस्थिति अवधि को लागू सेवा नियमों एवं शासन के प्रासंगिक निर्देशों के अधीन ठतमंा पद ैमतअपबम के रूप में मान्य किया जाता है।
उक्त अवधि के वेतन एवं अन्य सेवा लाभों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किया जावेगा।
संबंधित तहसीलदार यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश की प्रति संबंधित पटवारी को तामील कराई जाए तथा सेवा अभिलेखों में नियमानुसार आवश्यक प्रविष्टि की जाए। आदेश के क्रियान्वयन में लागू सेवा नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?