Ro no D15139/23

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ कोरबा जिले में 1,211 मतदान केंद्र और 8,27,041 मतदाता

 

कोरबा, 12 नवंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक किया गया। निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है। इस अवधि में 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से भी निर्धारित प्रारूप में अग्रिम आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा जिले में प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन की स्थिति में कुल 1,211 मतदान केंद्र हैं। जिले में कुल 8,27,041 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 4,13,247 पुरुष, 4,13,781 महिला और 13 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी से श्री अमीलाल चौहान, बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती त्रिवेणी भास्कर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मोहम्मद साहिद, आम आदमी पार्टी से श्री रिचर्ड डी. लोगन तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री दीनदयाल भारद्वाज उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम और निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की आवश्यकता से अवगत कराया। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने पुनरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग देने पर सहमति जताई। आम मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला कार्यालय एवं विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?