Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम

*राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की*

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बिलासपुर में होंगे मुख्य अतिथि*

 

रायपुर, 12 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर के अवसर पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 16 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने इन कार्यक्रमों के लिए 32 जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और बालोद में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में मंत्री श्री केदार कश्यप, गरियाबंद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, मुंगेली में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और धमतरी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। जशपुर जिले में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सक्ती में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब और नारायणपुर में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।

 

इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और बेमेतरा में सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

 

बीजापुर जिले में विधायक श्री विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में विधायक श्रीमती लता उसेंडी, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और सूरजपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि होंगे।

 

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का निर्धारण संबंधित मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयोजन की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    नारायणपुर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, किसानों की सुविधा के लिए दो नए उपार्जन केंद्रों की सौगात

    अब 19 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, जिले के 10 हजार 686 पंजीकृत किसानों को मिलेगा लाभ*   *15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को प्रति क्विंटल…

    Read more

    दिवाली पर रायपुर में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, प्रदूषक स्तर में आई कमी

    पिछले वर्ष की तुलना में PM10 में 2.25 और PM2.5 में 3.17 प्रतिशत की कमी दर्ज *तीन स्थलों पर वायु गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की हुई निगरानी* रायपुर, 12 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?