Ro no D15139/23

दिवाली पर रायपुर में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, प्रदूषक स्तर में आई कमी

पिछले वर्ष की तुलना में PM10 में 2.25 और PM2.5 में 3.17 प्रतिशत की कमी दर्ज

*तीन स्थलों पर वायु गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की हुई निगरानी*

रायपुर, 12 नवम्बर 2026/ सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के पालन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर ने दिवाली पर्व पर शहर के तीन स्थलों पर परिवेशीय वायु गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की निगरानी की। यह कार्य केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी जिला अस्पताल, पंडरी, एम्स, जी.ई. रोड और सिटी कोतवाली में की गई। जिला अस्पताल, पंडरी में PM10 का स्तर 80.15, PM2.5 का 45.99, SO₂ का 15.81 और NO₂ का 25.10 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज हुआ। एम्स, जी.ई. रोड में ये स्तर क्रमशः 87.97, 48.41, 13.59 और 19.78 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहे। सिटी कोतवाली में PM10 का स्तर 86.15, PM2.5 का 50.21, SO₂ का 18.95 और NO₂ का 25.49 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

वर्ष 2025 की तुलना में इस दिवाली रायपुर में PM10 के स्तर में लगभग 2.25 प्रतिशत, PM2.5 में 3.17 प्रतिशत, SO₂ में 2 प्रतिशत और NO₂ में 1.99 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मंडल के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक की श्रेणियों के आधार पर रायपुर की वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।

शहर में एम्स, भाटागांव न्यू बस स्टैंड और कृषक नगर में स्थापित सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का AQI भी आज संतोषजनक स्तर पर दर्ज किया गया। वायु में भारी धातुओं के विश्लेषण के लिए नमूने NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला भेजे गए हैं; इनके परिणाम आना शेष है।

  • Related Posts

    भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

    *कार्यालय शुरू होने से भखारा तहसील के 73 गांवों को मिलेगी पंजीयन सेवाओं की सुविधा*   *प्रदेश का 121वां और धमतरी जिले का चौथा उप पंजीयक कार्यालय* रायपुर, 13 नवंबर…

    Read more

    गंगरेल मड़ई में उमड़ेगी आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

    मां अंगारमोती के दरबार में जुटें विभिन्न गांवों के देवी-देवता, सदियों पुरानी परंपराओं का हुआ निर्वहन   धमतरी, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और गहरी धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?