Ro no D15139/23

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 40 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 60 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए एवं नदी के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत सर्पदंश से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 11 हजार 900 रूपए एवं नदी के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि उपलब्ध कराया गया है। संबंधित तहसीलदारों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता

    राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक तीन स्तर पर निबंध और प्रश्रोत्तरी…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13839 प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि

    खरीफ 2026 में उत्पादित एवं उपार्जित धान के रकबे के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ   राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?