Ro no D15139/23

पड़ोस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया जागरूक

जशपुरनगर 13 नवंबर 2026/मेरा युवा भारत, जशपुर के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर पड़ोस युवा संसद  कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री सेजेस मनोरा के विद्यालय सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने की तथा एम.पी. एक्का एवं जे.एन. बैरागी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। नशे की लत से न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे आने की आवश्यकता है।
पड़ोस युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने का संदेश दिया गया।
इस अवसर प विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
मेरा युवा भारत की ओर से हेमराज सिंह, शिवकुमार चौहान, हरि भगत एवं माधुरी यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह सकारात्मक संदेश दिया गया कि नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) जंगल-पहाड़ के गांवों तक पहुंची शिक्षा की नई रोशनी युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ विद्यालयों में नियमित शिक्षक, आदिवासी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर

      कोरबा 13 नवंबर 2026/जनजातीय गौरव दिवस हमें आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, साहस और ज्ञान-संस्कृति का स्मरण कराता है। यह दिन उस संकल्प को भी दोहराने का अवसर है…

    Read more

    मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन: जिले में कुल 6,30,876 मतदाता दर्ज, दावे-आपत्तियां 11 दिसंबर तक

    जशपुरनगर 13 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के संदर्भ में जिले की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। 12 नवंबर को…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?