Ro no D15139/23

भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और आदर्श सदियों तक देशवासियों को करते रहेंगे प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं और संस्कृति से बड़ा नहीं कोई गहना

जनजातीय नायकों के सम्मान और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने प्रदेश में होंगे सप्ताहभर आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी पहचान और संस्कृति के लिए जागरुक और संगठित होने की दी सीख

जनजातीय नायकों का हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत के संरक्षण में विशेष योगदान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को किए हितलाभ वितरित

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 133.05 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साफा बांधकर तीर-कमान भेंटकर किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मानित कर किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह का किया शुभारंभ

 

भोपाल IMNB NEWS AGENCY

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के महान क्रांतिकारी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जितने अलंकरण दिए जाए कम हैं। उन्होंने अपने 25 वर्ष की अल्पायु में स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और समाज में अनुशासन को विशेष महत्व दिया। देश उनके अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जनजातीय नायकों के बलिदान और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य प्रारंभ किया। जनजातीय नायकों ने हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत के संरक्षण में विशेष योगदान दिया। गौंडवाना सम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन अद्भुत रहा। तत्कालीन शासन में अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय नायकों ने महत्वपूर्ण संघर्ष किया। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी पहचान और संस्कृति के लिए जागरुक और संगठित होने की सीख दी। उन्होंने कहा था कि संस्कृति से बड़ी कोई विरासत नहीं और स्वाभिमान से बड़ा कोई गौरव नहीं। भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर “जनजाति गौरव सप्ताह” अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को समारोह में साफा बांध और तीर-कमान भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में जनजातीय परिधान धारण कर पारंपरिक ढोल बजाया तथा अपनी सहभागिता से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला के प्रति सम्मान एवं जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, कौशल और उपलब्धियों से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय युवाओं को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

 

राज्य सरकार जनजातीय नायकों के योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही है

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही है। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में आयोजित की। इसके बाद कटनी के पास संग्रामपुर में दूसरी कैबिनेट बैठक भी रानी दुर्गावती को समर्पित थी। अपनी लेखनी से समाज को जागरूक कर स्वाभिमान की अलख जगाने वाले जबलपुर के राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के नाम पर विश्विद्यालय खोला गया है। टंट्या मामा ने धार, झाबुआ, आलीराजपुर में क्रांति की मशाल जलाई थी। पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। राज्य सरकार ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा है। प्रदेश के इतिहास में भीमा नायक, ख्वाजा नायक, बादल भोई जैसे जनजातीय वीरों की लंबी श्रृंखला है, जिनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान की प्रेरणा मिलती है।

 

बिरसा मुंडा, जनजातीय समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के बने दीपक

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा और हाथों में तीर कमान लेकर स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया। उनका मानना था कि हमारे लिए स्वाभिमान, स्वदेश और देशप्रेम सर्वोपरि है। भगवान बिरसा मुंडा, जनजातीय समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के दीपक बने। यह कितना बड़ा साहस और संकल्प था कि जिस समय अंग्रेजी साम्राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता, उस समय भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी मातृभूमि, समाज, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका। उनकी कुर्बानी से फैला प्रकाश सदियों तक अमर रहेगा।

 

विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में अनेक जनजातियां निवास करती हैं। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की सौगात मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम विकासखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाने का आहवान किया।

 

छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर को 133 करोड़ की लागत से छात्रावास और विद्यालय की सौगात मिली है। जनजातीय क्षेत्र के युवा भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें और प्रदेश के विकास में योगदान दें। राज्य सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रतीक के रूप में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए हैं। इसी क्रम में छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट जिले में 85 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिंडोरी में आयुर्वेदिक महाविद्यालय, मंडला में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। बालाघाट, जबलपुर सहित महाकौशल के सभी जिलो मां नर्मदा के जल से सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न योजना की शुरुआत की गई है। लाड़ली बहनों को हर माह राशि और किसान भाइयों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। जनजातीय समाज के कल्याण के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 98 करोड़ रुपए लगात के विकास कार्य, धरती आबा के माध्यम से 401.56 करोड़ के लोकार्पण और भूमि-पूजन किए गए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों को इससे नई गति मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातीय नायकों का सम्मान और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना आरंभ किया

 

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर जनजातीय समाज को जागरुक किया। समाज में व्याप्त अंधविश्वास, नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया और शिक्षा को प्रोत्साहित किया तथा हमारा देश, हमारा राज का संदेश दिया। बिरसा मुंडा के जीवन से तीन बड़े संदेश हमें मिले। पहला- अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करना। वे जनजातीय समाज में धर्मांतरण के प्रखर विरोधी थे। दूसरा- अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना और अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करना। तीसरा- आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना। उन्होंने स्वावलंबी जीवन जीने का संदेश भी दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2014 के बाद जनजातीय नायकों को सम्मान देने और समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए देश में अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन कार्यों को एक-एक जरूरतमंद तक पहुंचाने में प्राण-प्रण से जुटे हैं।

 

जल संरक्षण, कला- साहित्य, खेले क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया। इसके अंतर्गत जल संरक्षण के लिए श्रीमती उजियारो बाई, हैदराबाद आर्ट एग्जीबिशन के लिए सुश्री पूर्णिमा पुसरे, 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 8वां स्थान हासिल करने वाली सुश्री पूजा धुर्वे, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट सुश्री जमना उइके, पैर से लिखने वाली दिव्यांग सुश्री द्रोपदी धुर्वे, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले पीएचडी स्कॉलर श्री राम किशोर सिरसाम, बॉलीबाल में गोल्ड मेडलिस्ट श्री हिमांशु परते, गौंडवाना लोक साहित्य के साहित्यकार डॉ. टी आर बरकड़े को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जबलपुर के सांसद श्री आशीष दुबे ने भी संबोधित किया। राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहन शामिल हुए।

  • Related Posts

    संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी जाएगी पहचानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप ही मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धि हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए करते हैं प्रेरित जबलपुर को देश का दूसरा स्वच्छ शहर…

    Read more

    पशुपालन और दुग्धोत्पादन से ही आएगी घर-घर समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पशुपालन को बढ़ावा देने हर साल उन्नत नस्ल की एक लाख बछिया तैयार कर देंगे किसानों को मध्यप्रदेश में बड़े शहरों में आरंभ हो रहीं 10 हजार से अधिक गौवंश…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप