Ro no D15139/23

संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी जाएगी पहचानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप ही मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धि

हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए करते हैं प्रेरित

जबलपुर को देश का दूसरा स्वच्छ शहर बनाने में जनप्रतिनिधियों का भी रहा विशेष सहयोग

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाएगी। जबलपुर से दूसरे शहरों को भी स्वच्छता की सीख मिलेगी। हमारे स्वच्छताकर्मियों के परिश्रम के परिणामस्वरूप ही मध्यप्रदेश को यह उपलब्धि मिली है। सनातन संस्कृति में दीपावली से पहले स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। दीपावली पर माँ लक्ष्मी के साथ सफाई की प्रतीक झाड़ू का भी पूजन किया जाता है। शीतला माता स्वच्छता की देवी मानी जाती हैं। हमारे देवी-देवता भी समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं। जबलपुर के सभी भाई-बहनों और सफाई मित्रों को बधाई देता हूं। जबलपुर को देश का दूसरा स्वच्छ शहर बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग रहा है। आज समय है कि हम सभी मिलकर जबलपुर को देश का नंबर-1 शहर बनाने का संकल्प लें। अलग-अलग श्रेणियों में ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, देपालपुर, बुधनी, सागर, देवास सहित मध्यप्रदेश के शहरों को 27 में से 9 पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर के मानस भवन में “सफाई मित्र सम्मान” समारोह में ये विचार व्यक्त किये। मुख्य़मंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सम्मिलित सफाई मित्रों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों को स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए “नमस्ते योजना” की शुरुआत की

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रत्येक पैरामीटर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। जबलपुर नगर निगम को 182 सीएनजी व्हीकल मिलेंगे। गार्बेज कलेक्शन स्टेशन और इंटीग्रेडेट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने देशभर में स्वच्छता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की है, जिसमें सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सफाईकर्मियों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी सफाईकर्मियों से अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा स्वच्छता संरक्षण के बाद स्वच्छ शहर घोषित किए।

 

महाकौशल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर पर माँ नर्मदा की विशेष कृपा है। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर की योजना बनाई है। आरजीपीवी के तीन हिस्सों में एक विश्वविद्यालय जबलपुर में भी स्थापित होने वाला है। महाकौशल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाला समय जबलपुर का होगा, कई बड़ी सौगातें महाकौशल क्षेत्र को मिलेंगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के सभी शहर आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती है। राज्य सरकार जनजातीय नायकों को पूरा सम्मान प्रदान करते हुए कार्यक्रमों की रचना कर रही है। जनजातीय नायक बिरसा मुंडा के जयंती सप्ताह की प्रदेश में आज से शुरुआत हो रही है। वीरांगना रानी दुर्गावती और राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह की नगरी जबलपुर में पहला कार्यक्रम हो रहा है।

 

महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिला है। कोरोना के समय में सफाई मित्रों ने सैनिकों के समान कार्य किया। हमारे स्वच्छता सेनानियों की बदौलत ही जबलपुर और ग्वालियर को पुरस्कार मिले और प्रदेशवासी गौरवान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, उनके परिजन तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और आदर्श सदियों तक देशवासियों को करते रहेंगे प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं और संस्कृति से बड़ा नहीं कोई गहना जनजातीय नायकों के सम्मान और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने प्रदेश में होंगे…

    Read more

    पशुपालन और दुग्धोत्पादन से ही आएगी घर-घर समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पशुपालन को बढ़ावा देने हर साल उन्नत नस्ल की एक लाख बछिया तैयार कर देंगे किसानों को मध्यप्रदेश में बड़े शहरों में आरंभ हो रहीं 10 हजार से अधिक गौवंश…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप