Ro no D15139/23

अवैध रूप से धान विक्रय का प्रयास, 36 क्विंटल धान जप्त

*धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में जांच के दौरान मिली अनियमितता*

 

*कृषक के खेत में धान की फसल खड़ी होने के बावजूद दूसरे व्यक्ति का धान बेचने का मामला आया सामने*

 

राजनांदगांव 15 नवम्बर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में दूसरे व्यक्ति का धान विक्रय करने का मामला सामने आने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 क्विंटल धान जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बासुला निवासी कृषक श्री गंगादास महिलांगे द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा में 36 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए टोकन प्राप्त किया गया था। टोकन के आधार पर कृषक द्वारा 36 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में लाया गया। इस दौरान धान की जांच एवं मौके पर भौतिक सत्यापन किए जाने पर पाया गया कि संबंधित कृषक के स्वयं के खेत में धान की फसल अभी भी खड़ी है तथा फसल की कटाई नहीं की गई है।

जांच के दौरान पूछताछ एवं सत्यापन में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित कृषक द्वारा अपने खेत में उत्पादित धान के स्थान पर अन्य व्यक्ति का धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय के लिए लाया गया था। उक्त अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की उपस्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए उपार्जन केन्द्र में लाए गए 36 क्विंटल धान को जप्त किया गया। जप्त धान को सुरक्षित अभिरक्षा एवं आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए समिति प्रभारी, धान उपार्जन केन्द्र पदुमतरा के सुपुर्द किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप