Ro no D15139/23

नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति

 

पेयजल पाइपलाइन का होगा विस्तार, बनेंगी सड़कें, नालियां और फुटपाथ

रायपुर, 17 नवम्बर 2026/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के अबंधित अनुदान से इन कार्यों को कराने की अनुमति दी है। इनमें पेयजल पाइपलाइन का विस्तार, सीमेंट-कंक्रीट सड़कों और नालियों का निर्माण, पैदल पथ और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य शामिल हैं।

*स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने* विकास कार्यों की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि “पेयजल पाइपलाइन के विस्तार से लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। सड़कें और पैदल पथ बनने से आवागमन आसान होगा और नालियों के निर्माण से जल निकासी बेहतर होगी। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, नागरिकों को रोजमर्रा में सहूलियत होगी और चिरमिरी शहर का स्वरूप भी निखरेगा।”

पेयजल व्यवस्था के तहत वार्ड क्रमांक 8 के कोरिया कॉलरी क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के सामने से काली मंदिर तक मुख्य पाइपलाइन के विस्तार के लिए 49.87 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 6 के गंगाधर तिलक वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन विस्तार के लिए 28.60 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 10 के हल्दीबाड़ी में 15 लाख रुपये की अनुमति मिली है।

वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच सीमेंट-कंक्रीट सड़क और आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 47.80 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 8 में मुख्य मार्ग से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण के लिए 9.86 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 31 के गोदरीपारा में कोठारी मैदान के पास मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 9.90 लाख रुपये की अनुमति मिली है। बड़ा बाजार क्षेत्र में तालाब तक पैदल पथ और तालाब की सुरक्षा दीवार का निर्माण भी कार्ययोजना में शामिल है।

संचालनालय ने नगर निगम को सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक तकनीकी, प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य कराने तथा गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 17 नवंबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका से आज रक्तवीर श्री ऋषि अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे अपने…

    Read more

    महिला मोर्चा की दो दिवसीय कार्यशाला मे महिलाओ को राजनीतिक कार्यशैली सिखायेंगे भाजपा नेता

        रायपुर।नया रायपुर स्थित जैमन मानस भवन में आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी