Ro no D15139/23

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, कार्यालयों की दौड़भाग और अनावश्यक खर्च से नागरिकों को राहत

 

*डिजिटल प्रक्रिया से आवेदन और अनुमोदन हुआ आसान, सूरजपुर के श्री भरत कुमार को एक ही दिन में मिला आय प्रमाण पत्र*

*समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल*

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस की पहल ‘सेवा सेतु जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक सहजता से पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। पोर्टल के जरिए आय, निवास और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के समय और धन की बचत हो रही है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बरपारा निवासी श्री भरत कुमार को आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने 3 नवंबर 2026 को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। उनके आवेदन का अनुमोदन उसी दिन हो गया। डिजिटल प्रक्रिया से उन्हें कम समय में आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हुई।

*डिजिटल व्यवस्था से समय और खर्च की बचत*

पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को संबंधित कार्यालयों तक जाना पड़ता था। इसमें समय और यात्रा पर खर्च होता था। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है।

*सरल और समयबद्ध सेवाओं की दिशा में पहल*

सेवा सेतु केवल ऑनलाइन आवेदन का माध्यम नहीं, बल्कि शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की पहल है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है। इस व्यवस्था से नागरिकों को सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने और सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी

      मुख्यमंत्री के आग्रह पर श्री मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण *श्री मंडावी बोले- बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचना अब हुआ आसान* रायपुर,…

    Read more

    ई-ऑफिस में लंबित फाइलों के निराकरण में तेजी लाएं अधिकारी – कलेक्टर

      – कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की *- जिला चिकित्सालय के 5 रूम पेइंग वार्ड होगा सुविधाजनक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी