Ro no D15139/23

मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

*आधुनिक तकनीक से अब त्वरित रूप से अपडेट होंगे भूमि रिकॉर्ड, ड्रोन सर्वेक्षण और डिजिटल मानचित्रण पर जोर*

 

*11 हजार 912 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूरा, मुख्य सचिव ने समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्ति के स्वामित्व को कानूनी मजबूती देने और भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों की अद्यतन स्थिति, ड्रोन सर्वेक्षण, डिजिटल मानचित्रण तथा ग्रामीणों को अधिकार अभिलेखों (प्रॉपर्टी कार्ड) के वितरण कार्य की गहन समीक्षा की गई।

 

*तेजी से आगे बढ़ रहा है सर्वेक्षण और मानचित्रण का कार्य*

 

समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के कुल 15,795 ग्रामों में ड्रोन फ्लाई (सर्वेक्षण) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। पूर्व में 356 आबादी विहीन, अधिग्रहित एवं नगर घोषित ग्रामों को घटाने पर लक्ष्य 15,439 ग्राम था। हालांकि, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बेमेतरा, राजनांदगांव, कांकेर, धमतरी और कोरिया जिलों से प्राप्त अद्यतन जानकारी के बाद ऐसे ग्रामों की संख्या 419 हो गई है। इसके आधार पर अब संशोधित लक्ष्य 15,376 ग्राम निर्धारित किया गया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग से 15,776 ग्रामों के मैप-1 प्राप्त हुए, जिनमें से भौतिक सत्यापन के उपरांत 15,632 ग्रामों के मैप-1 वापस भेजे जा चुके हैं। इसके पश्चात एसओआई से 15,078 ग्रामों के मैप-2 प्राप्त हो चुके हैं।

 

*11 लाख से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार, 77ः से अधिक गांवों का अंतिम प्रकाशन*

 

योजना के तहत अब तक कुल 11,912 ग्रामों (77.47 प्रतिशत) का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसके आधार पर कुल 11 लाख 8 हजार 63 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनका वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है।

 

*आधुनिक तकनीक और सात-चरणीय पारदर्शी प्रक्रिया*

 

योजना के सटीक और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए राज्य में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। ब्व्त्ै नेटवर्क और ड्रोन की सहायता से आबादी क्षेत्रों का सटीक सर्वेक्षण कर डिजिटल मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भविष्य में भूमि के बंटवारे या खरीद-बिक्री की स्थिति में दोबारा ड्रोन उड़ाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य द्वारा हैंड हेल्ड रोवर के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड सीधे और त्वरित रूप से अपडेट किए जा सकेंगे।

 

सात-चरणीय प्रक्रिया यह कार्य एक सुव्यवस्थित सात-चरणीय प्रक्रिया के तहत पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सर्वेक्षण विभाग और राज्य सरकार के मध्य एमओयू के जरिए आबादी गांवों की पहचान व अधिसूचना, फील्ड प्रोटोकॉल प्रशिक्षण व जन-जागरूकता, ग्रामसभा की सहमति से चूना-मार्किंग, ड्रोन मैपिंग, राजस्व अमले द्वारा जमीनी सत्यापन, दावे-आपत्तियों का निराकरण कर मैप 2.0 का निर्माण कर वितण किया गया।

 

*अंतिम संपत्ति कार्ड (अधिकार अभिलेख) का वितरण*

 

बैठक के अंत में मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत शेष बचे कार्यों को पूरी पारदर्शिता, तत्परता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल के नागरिकों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट और वैध अधिकार मिल सके।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात

    *जनसमस्याओं, विकास कार्यों और सुझावों पर हुई सार्थक चर्चा* रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जनसेवा और जनसंवाद को विशेष प्राथमिकता देते…

    Read more

    मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा

    *कलेक्टरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*   रायपुर, 18 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी