Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जशपुर के 15 किसानों ने पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत खेती का किया अध्ययन भ्रमण

आधुनिक तकनीक, सिंचाई, पौधरोपण और फूलों के विपणन की मिली व्यावहारिक जानकारी

जशपुरनगर 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से जिले में आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिला जशपुर के 15 किसानों को पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती का अध्ययन कराने के लिए सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा का भ्रमण कराया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस अध्ययन भ्रमण के दौरान किसानों को पॉलीहाउस में गुलाब की खेती की आधुनिक तकनीक, पौधरोपण, सिंचाई व्यवस्था, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, फूलों की गुणवत्ता, उत्पादन तथा विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। किसानों ने पॉलीहाउस में गुलाब उत्पादन की तकनीकों को नजदीक से देखा और खेती के विभिन्न पहलुओं को समझा।
इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील कृषक श्री भोला अग्रवाल प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संरक्षित खेती के लाभ, गुलाब उत्पादन की उन्नत तकनीकों और व्यावसायिक फूल उत्पादन के माध्यम से आय बढ़ाने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पॉलीहाउस में गुलाब की खेती के अपने व्यावहारिक अनुभव भी किसानों के साथ साझा किए। इस अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जशपुर जिले के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण, संरक्षित खेती एवं उच्च मूल्य वाली व्यावसायिक फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकें। कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को निरंतर आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने तथा उद्यानिकी आधारित खेती एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जिले में कृषि को अधिक लाभकारी और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज

      कोरबा 18 नवंबर 2026/जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से पं.…

    Read more

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक

      कोरबा 18 नवंबर 2026/शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 02 दिसंबर 2026 रात्रि 11.50…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी