Ro no D15139/23

घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया तुंहर टोकन ऐप से किसानों के समय और श्रम की हो रही बचत

 कोरबा 18 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘तुंहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए उपयोगी डिजिटल माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उन्हें समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिल रही है।
कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक श्री शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने हेतु समिति जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लेते हैं।
उन्होंने बताया कि अब टोकन के लिए समिति जाने की जरूरत नहीं पड़ती। किसान घर बैठे टोकन लेकर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज धान खरीदी केंद्र में ले जाकर आसानी से विक्रय कर सकते हैं। इस सुविधा से न केवल समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया भी अधिक सरल और व्यवस्थित बन गई है।
डिजिटल सुविधा से खेती-किसानी के कार्यों में मिल रही इस सहूलियत के लिए कृषक श्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
  • Related Posts

    भारतीय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी की घोषित

        10वीं की परीक्षा 8 से 20 मार्च और 12वीं की परीक्षा 8 से 30 मार्च तक होगी आयोजित   छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होंगी भारतीय शिक्षा बोर्ड…

    Read more

    8 से 10 जनवरी तक होगा साहित्य महोत्सव का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

    साहित्य महोत्सव के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, 18 नवंबर 2026/ आगामी 8,9,एवं 10 जनवरी को आयोजित होने वाले साहित्य महोत्सव…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी