Ro no D15139/23

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात

– स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा पर तत्काल अमल*

 

*- महापौर श्री मधुसूदन यादव ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना*

 

*- छुरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुदृढ़*

 

राजनांदगांव 18 नवम्बर 2026। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के अनुरूप छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात मिली है। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला के लिए रवाना किया। एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने से बुचाटोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला के लिए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इससे क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भीरम बाई मंडावी, नगर निगम सभापति श्री पारस वर्मा,विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सैंकी बग्गा, श्री सुमित भाटिया, डॉ. अरविंद सिन्हा, श्री राजेश श्यामकर, श्री तरुण लहरवानी, श्री आकाश चोपड़ा, श्री मनोज निरवानी, आयुक्त नगर निगम श्री जीआर मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, 108 संजीवनी एक्सप्रेस के डिविजनल कोऑर्डिनेटर श्री आसिफ खान, जिला समन्वयक श्री पवन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- एक जेसीबी मशीन एवं एक हाईवा वाहन जप्त*   *- कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई*   राजनांदगांव 18…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    *- चौथे दिन 1274 किसानों से 4 हजार 832 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी*   *- चार दिनों में 4160 किसानों से 15 हजार 442 मीट्रिक टन से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी