Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

*एक-एक करोड़ की लागत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार की घोषणा, पेयजल व्यवस्था के लिए होंगे 30 करोड़ के काम*

 

रायपुर. 18 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में दो करोड़ 31 लाख 79 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर मारो में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने जल आपूर्ति सुविधाओं के विस्तार के लिए भी 30 करोड़ रुपए की घोषणा की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल और विधायक श्री ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

*इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मारो में कुल दो करोड़ 31 लाख 79 हजार रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन और एक कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक-3 में 75 लाख 20 हजार रुपए के डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन, 29 लाख 67 हजार रुपए के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, वार्ड क्रमांक-12 में 48 लाख 71 हजार रुपए के देवराहा तालाब के मुक्तिधाम उन्नयन तथा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 67 लाख 21 हजार रुपए लागत के 12 सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। श्री साव ने विकासखंड नवागढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 11 लाख रुपए से निर्मित रंगमंच एवं भवन का लोकार्पण किया।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नगरों का सुनियोजित विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बाजार जैसी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। मारो नगर पंचायत में भी विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर पंचायत मारो में विभिन्न निर्माण कार्यों से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए। विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि मारो सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज हुए भूमिपूजन, लोकार्पण और नए विकास कार्यों की घोषणा से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी। इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडेय, बेमेतरा जिला पंचायत की सभापति श्रीमती अंजू बघेल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं और श्री अजय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *नवा रायपुर के लखौली में एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए वित्त मंत्री, कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा*   *एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान को देश…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान को मिल रही गति, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

    *टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी*   *18 नवंबर को 12,554 टोकन पर 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी