Ro no D15139/23

ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी

 

धमतरी 19 नवंबर 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद के चतुर्थ वर्ष बी.एससी. (कृषि) विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे साहू भवन, खैरा में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती योगेश्वरी साहू मुख्य अतिथि तथा उपसरपंच श्रीमती जमुना बाई यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने की। इस अवसर पर प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर किसानों के बीच प्रत्यक्ष रूप से कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे है। इसी बीच कृषि सूचना केंद्र की स्थापना किया गया। इस दौरान वे ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी की वास्तविक परिस्थितियों तथा कृषि की विभिन्न गतिविधियों जैसे फसल बुवाई, बीज उपचार, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल कटाई एवं उपरांत प्रबंधन आदि का व्यावहारिक ज्ञान किसानों के बीच जागरूकता फैला रहे है। साथ ही किसानों की समस्याओं, कृषि संसाधनों एवं ग्रामीण आवश्यकताओं का अध्ययन कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहे हैं।
कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों एवं विद्यार्थियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा तथा किसानों को उन्नत फसल उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा कृषि उद्यमिता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक कृषि परिस्थितियों का अनुभव प्रदान करना तथा किसानों और कृषि विद्यार्थियों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान स्थापित करना है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कृषि महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण कृषि विकास, किसान जागरूकता एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण कृषि विकास एवं किसानों के साथ मिलकर वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट

      रायपुर, 19 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्यरत संस्था इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट…

    Read more

    धान खरीदी केंद्र अछोटा का कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

      किसानों से किया सीधा संवाद, खरीदी व्यवस्था को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने के दिए निर्देश कृषक उन्नति योजना की दी जानकारी, प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता के…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी