Ro no D15139/23

एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल

 

 

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से आसान हुई धान बिक्री, शेष 3 क्विंटल धान पर भी मिलेगा बोनस; रबी फसल की तैयारी और बच्चों की पढ़ाई में करेंगे राशि का उपयोग

धमतरी, 19 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा और राहत का माध्यम बन रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सहजता मिल रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए शुभारंभ दिन ( 15 नवंबर) को ग्राम बोरीद खुर्द के किसान श्री लखिराम साहू ने सोरम धान खरीदी केंद्र में एक ही दिन में अपना पूरा धान विक्रय किया।

श्री लखिराम साहू कुल दो एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। इसमें एक एकड़ जमीन ग्राम बोरीद खुर्द और एक एकड़ ग्राम पुरुर में है। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 18 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त किया और आज अपनी पूरी उपज एकमुश्त बेच दी। वे बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने में काफी आसानी हुई है। इससे खरीदी केंद्र पहुंचने और धान विक्रय की प्रक्रिया भी सुविधाजनक रही।

लखिराम साहू का परिवार संयुक्त रूप से रहता है, जिसमें पति-पत्नी, बेटा-बहू और उनके दो स्कूली बच्चे शामिल हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी रबी फसल की तैयारी, घरेलू आवश्यकताओं और बच्चों की पढ़ाई पर करेंगे। उन्होंने विशेष खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष उनकी उपज का कुल उत्पादन 21 क्विंटल हुआ है, लेकिन वर्तमान खरीदी व्यवस्था में 18 क्विंटल धान का ही विक्रय हुआ है। कृषि उन्नत योजना के तहत शेष 3 क्विंटल धान के लिए भी शासन की नई योजना के तहत बोनस राशि मिलने की जानकारी से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

वे बताते हैं कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उनके परिवार को मिल रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा मिली है। वहीं उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा उनके बेटे और बहू के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है तथा बहू को भी महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त हो रही है।

लखिराम साहू के लिए धान विक्रय केवल फसल की बिक्री नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और अगली फसल की तैयारी का महत्वपूर्ण आधार है। ऑनलाइन टोकन, व्यवस्थित खरीदी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रही सहायता उनके परिवार के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत कर रही है।

  • Related Posts

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि*   *प्रदेश की 10,196 ग्राम पंचायतों के 15,337 गांवों में 40,130…

    Read more

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    *कुल 21 औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश की प्रतिबद्धता; फार्मा, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों की 12 परियोजनाओं में 10,073 करोड़ रुपए का निवेश, लगभग 8 हजार युवाओं को मिलेगा…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी