Ro no D15139/23

खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मिल रहे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में कौशल विकास को मिल रहा बढ़ावा*

 

*आईटीआई तमनार में प्रशिक्षण प्राप्त 19 युवाओं में से 15 को मिला रोजगार, 4 युवाओं ने अपनाया स्वरोजगार*

 

*सीएसआर मद से फिटर फैब्रिकेशन का नया प्रशिक्षण बैच शुरू, 20 युवाओं को मिलेगा औद्योगिक कौशल प्रशिक्षण*

 

रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से खनन एवं औद्योगिक गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में जिला प्रशासन और औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। आईटीआई तमनार में सहायक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 19 युवाओं में से 15 युवाओं को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार मिला है, जबकि 4 युवाओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल के आधार पर स्वरोजगार प्रारंभ किया है।

 

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार की खदान जीपी के सीएसआर मद से ओ.पी. जिंदल कम्युनिटी कॉलेज, पुंजीपथरा के माध्यम से आईटीआई तमनार में तीन माह का सहायक इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ 22 जुलाई 2026 को अपर कलेक्टर श्री अपूर्व टोप्पो एवं खनि अधिकारी श्री रमाकांत की उपस्थिति में किया गया था। यह प्रशिक्षण 22 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के लिए तमनार विकासखंड के खनन प्रभावित ग्राम तपरंगा, जांजगीर, नगरमुड़ा, ढौराभांठा, डोंगामौहा, लिब्रा, झींकाबहाल, बुड़िया एवं कोसमपाली-सरसमाल सहित विभिन्न गांवों से 20 युवाओं का चयन किया गया था।

 

*12 युवाओं को रोजगार के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा करने का अवसर*

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नियमित प्रशिक्षुओं में से 12 युवाओं का चयन सुब्रोस लिमिटेड, गुरुग्राम में लर्न एंड अर्न योजना के तहत किया गया है। चयनित युवाओं को तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिमाह 14 हजार 800 रुपये की राशि प्राप्त होगी। डिप्लोमा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात उन्हें सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ किए जाने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त एक युवा का नियोजन जीपी तथा दो युवाओं का एसएसडी, पुंजीपथरा में हुआ है। वहीं, चार युवाओं ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए स्वयं का रोजगार प्रारंभ किया है। इस प्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ भविष्य में बेहतर करियर बनाने का अवसर भी प्रदान किया है।

 

*फिटर फैब्रिकेशन ट्रेड में 20 युवाओं का नया प्रशिक्षण बैच प्रारंभ*

 

सहायक इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए आईटीआई तमनार में फिटर फैब्रिकेशन ट्रेड का नया प्रशिक्षण बैच भी 10 नवंबर 2026 से प्रारंभ किया गया है। इसमें खनन प्रभावित क्षेत्रों के 20 युवाओं का चयन किया गया है। एनएसक्यूएफ लेवल-3 के इस पाठ्यक्रम में युवाओं को औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में तमनार विकासखंड के आमगांव, समकेरा, तपरंगा, जांजगीर, नगरमुड़ा, ढौराभांठा, कोसमपाली-सरसमाल, लिब्रा, झींकाबहाल एवं बुड़िया सहित विभिन्न गांवों के युवा शामिल हैं।

 

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पद्धतियों, ऑक्सी-ईंधन गैस से धातु की कटाई, धातु के विभिन्न घटकों पर फिटिंग कार्य तथा आर्क वेल्डिंग जैसी तकनीकी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, सॉफ्ट स्किल और वित्तीय साक्षरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे औद्योगिक कार्यस्थलों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

 

*प्रशिक्षण के साथ आवागमन, सुरक्षा उपकरण और रोजगार सहायता की सुविधा*

 

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को आवागमन के लिए बस सुविधा, सुरक्षा जूते एवं गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षुओं को टूल किट प्रदान की जाएगी। सफल प्रशिक्षुओं को तकनीकी विश्वविद्यालय से प्रमाणन तथा ओ.पी. जिंदल कम्युनिटी कॉलेज से पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही ओ.पी. जिंदल कम्युनिटी कॉलेज द्वारा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी सहयोग किया जाएगा।

 

खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन और औद्योगिक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं। यह पहल युवाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि*   *प्रदेश की 10,196 ग्राम पंचायतों के 15,337 गांवों में 40,130…

    Read more

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    *कुल 21 औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश की प्रतिबद्धता; फार्मा, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों की 12 परियोजनाओं में 10,073 करोड़ रुपए का निवेश, लगभग 8 हजार युवाओं को मिलेगा…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी