Ro no D15139/23

घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया

*ग्राम झिकाटोला के कृषक श्री जयसिंह सिंह ने 20 क्विंटल धान का किया विक्रय*

 

*‘तुंहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिल रही सुविधा, समय और श्रम की हो रही बचत*

 

रायपुर, 19 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन की डिजिटल पहल ‘तुंहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उन्हें टोकन कटवाने के लिए समितियों के बार-बार चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से मुक्ति मिल रही है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम झिकाटोला निवासी कृषक श्री जयसिंह सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु समिति जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और श्रम खर्च होता था। अब ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से टोकन प्राप्त हो जाता है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक सहज और सुविधाजनक हो गई है। कृषक श्री जयसिंह सिंह ने मटेवा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर 20 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। केंद्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था और डिजिटल टोकन सुविधा से उन्हें काफी सहूलियत मिली है।

शासन की इस पहल से प्रसन्न कृषक श्री जयसिंह सिंह ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए सरल और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    आसान धान बेचने की प्रक्रिया से किसान मेघनाथ सिन्हा के चेहरे पर आई खुशहाली

    *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से घर बैठे मिला टोकन*   *- कृषक उन्नति योजना से खेती-किसानी को मिल रहा आर्थिक संबल*   राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात…

    Read more

    जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह

    – छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन*   *- अवैध धान के…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की