
जशपुरनगर 19 नवंबर 2026 / समाचार पत्र में प्रकाशित अवैध खनन की खबरों पर खनिज विभाग, जशपुर द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2026 को प्रकाशित खबर ष्कोबडो पहाड़ में अवैध खनन, रोजाना जेसीबी से खुदाई कर 50 ट्रैक्टर मुरूम निकाल रहेष् के संबंध में 31 अगस्त 2026 को ग्राम सरूडीह में जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर जेसीबी से खुदाई एवं मुरूम परिवहन होते नहीं पाया गया।
इसी प्रकार 11 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित खबर ष्टिले से मुरूम निकाली, जमीन समतल की, बीच से नहीं निकाला पोलष् के संबंध में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम गुटरे, ग्राम पंचायत कनमोरा, चांपाटोली, एनएच-43 किनारे जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर मुरूम खनन करते नहीं पाया गया।
वहीं दिनांक 03 नवंबर 2026 को तहसील जशपुर के ग्राम डोड़काचौरा में जांच के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए जेसीबी क्रमांक व्क्23ै9343 एवं अवैध मुरूम परिवहन करते हुए महिंद्रा 415 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 61,984/- रुपये की अर्थदंड / समझौता राशि खनिज मद में जमा कराई गई।
खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।









