Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित करें दृ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

 

जशपुरनगर 19 नवंबर 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज जशपुर जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात् मंत्री श्री चौधरी सरना एथनिक रिसॉर्ट में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने वहां तैयार उड़द के बड़े एवं चावल से बने पारंपरिक फरा का सेवन किया तथा प्रति प्लेट निर्धारित राशि का भुगतान भी किया।
स्टॉल निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह जानकारी प्राप्त की कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा है अथवा नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए। साथ ही आम नागरिकों को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान एवं सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।विभागीय स्टॉलों के निरीक्षण के पश्चात् मंत्री श्री चौधरी मुख्य मंच की ओर अग्रसर हुए, जहां जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में, पद्मश्री सम्मानित श्री जागेश्वर यादव, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री राम गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और डिजिटल निगरानी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि*   *प्रदेश की 10,196 ग्राम पंचायतों के 15,337 गांवों में 40,130…

    Read more

    छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

    *कुल 21 औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश की प्रतिबद्धता; फार्मा, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों की 12 परियोजनाओं में 10,073 करोड़ रुपए का निवेश, लगभग 8 हजार युवाओं को मिलेगा…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी