Ro no D15139/23

जन समस्या को लेकर शिव सेना ubt ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र

रायपुर,शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) द्वारा कलेक्टर रायपुर के मध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी,सरकार की जन विरोधी नीति पीड़ित जनता की समस्याओं को लेकर एक पत्र लिखा है। और इस पत्र पर संज्ञान लेने की मांग किया है। पत्र में लिखा है की एक तो देश में भाजपा सरकर की गलत नितियों के कारण महंगाई महामारी के रूप में फैली हुई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकर द्वारा प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगाया गया है। जिससे की विद्युत उपभोक्ताओं का बहुत ही ज्यादा बढ़ा हुआ बिजली बिल आ रहा है । ईस पर भी सरकर का मन नहीं भरा तो सरकर द्वारा बिजली उपभोक्ताओं से हजारों रुपए जबरदस्ती सुरक्षा निधि जमा कराया जा रहा है। जिससे पुरे प्रदेश की महंगाई पिडीत जनता त्रस्त है ।इसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में सीमेंट माफिया द्वारा अपनी मनमर्जी पर उतरते हुऎ सीमेंट के दामों में अनाप शनाप वृद्धि कर दिया गया है ।जिससे प्रदेश का निर्माण उद्योग, आम जनता त्रस्त है। आपकी सरकार द्वारा
प्रदेश मे शिक्षा का व्यवसायइकरण करते हुऎ शासकीय स्कूलों को निजी क्षेत्रों में दिया जा रहा है। जिससे शिक्षा का व्यवसायकरण हो जाएगा और गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित हो जाएगा । एवं गरीब का बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जायेगा। प्रदेश में किसानों हेतू बनाई गई कई जटिल नितियों के करण किसान त्रस्त है। तूफान, अति वृष्टी होने से किसानों का कई क्षेत्र में फसल प्रभावित हुआ है।इस पर सर्वे कराते हुये सरकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करें ।बस्तर संभाग के सतों जिलों में पुलिस बल की भरती हेतू बस्तर फाइटर्स की नियुक्ति की जा रही है। जिसमें प्रत्येक जिले में नियुक्ती संख्या में विषमता है ।जिससे प्रतियोगियों के अंदर आक्रोश है सरकर द्वारा इस पर संज्ञान लिया जाए। वर्तमान में गरीबों के आयुष्मान कार्ड से चिकित्सा पर सरकार द्वारा डाका डलते हुऎ कई बीमारियों को प्राइवेट चिकित्सालय के आयुष्मान योजना से हटा दिया गया है। जिससे प्रदेश के गरीब जनता जो आयुष्मान कार्ड पर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर निर्भर है। उन्हें अपनी चिकित्सा व्यवस्था हेतु बहुत ही गंभीर संकट पैदा हो गया है ।प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सूचारू रूप से व्यवस्थित करते हुऎ सरकर द्वारा जिन बीमारियों को निजी अस्पतालों से आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत हटाया गया है। उन्हें पुनः जोड़ने का कार्य करें।एवं सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारे, विशेश्वज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करें , हर अस्पताल में सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था बहाल किया करे। शिवसेना ने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुऎ ईन समस्याओं को दुर करने की मांग रखा है।*

  • Related Posts

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

      नगरी क्षेत्र में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 614 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की