Ro no D15139/23

किसान भागवत साहू की मेहनत को मिल रहा सम्मान – परिवार में खुशहाली ला रही शासन की योजनाएं

 

*- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव*

*- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय हुआ सहज और सरल*

राजनांदगांव 25 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात मेहनत कर फसल उगाने वाले किसानों के लिए अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता। किसान की मेहनत का सम्मान और उसके परिवार की खुशहाली तब और बढ़ जाती है, जब शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उसे सहजता से मिलता है। ऐसी ही कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के किसान श्री भागवत साहू की है, जो अपने पुत्र श्री रिकेश साहू के साथ धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में अपनी मेहनत से उगाए गए लगभग 31 क्विंटल धान का विक्रय करने पहुंचे थे। किसान श्री भागवत साहू के पुत्र श्री रिकेश साहू ने बताया कि उनके परिवार के पास डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाईल के माध्यम से धान विक्रय के लिए आसानी से ऑनलाईन टोकन प्राप्त हो गया। शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में धान विक्रय के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। ऑनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों के समय की बचत हो रही है तथा धान विक्रय की प्रक्रिया सहज एवं सरल हो गई है।
श्री रिकेश साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग कृषि कार्यों में किया है। शासन से मिल रही आर्थिक सहायता किसानों के लिए खेती-किसानी को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। कृषि कार्यों में राशि का पुनर्निवेश करने से किसानों को आगामी फसल की तैयारी करने में सहूलियत मिल रही है। सीमित कृषि भूमि वाले किसानों के लिए शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता विशेष महत्व रखती है। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं से किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ ही खेती-किसानी के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है। किसान श्री भागवत साहू एवं उनके पुत्र श्री रिकेश साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    धमतरी में महिला उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, ‘स्त्री स्किल सेंटर’ से वैश्विक बाजार तक पहुंचेंगी स्थानीय महिलाएं

    एनआईटी रायपुर और जिला प्रशासन की अभिनव पहल, हैंडलूम एवं टेक्सटाइल क्षेत्र में कौशल, तकनीक, ब्रांडिंग और विपणन का मिलेगा प्रशिक्षण 200 महिलाओं को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, स्थानीय…

    Read more

    जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश धमतरी, 25 नवंबर 2026। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू