Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार)ग्राम पंचायत खालिबा में मतदाता पंजीयन जागरूकता शिविर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष दिवा शिविर आयोजित

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/   श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष दिवा शिविर, मतदाता पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता ली। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में बताया गया।मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरवाए गए तथा मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र दास सोनवानी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। शिविर को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्री कृष्ण राम चौहान , कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश राजवाड़े सहित स्वीप एवं ELC टीम के स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।

 
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं गायत्री, ईंट निर्माण से लेकर खेती-बाड़ी और बकरी पालन तक अपना रहीं आजीविका के कई साधन

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाते हुए न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुतका की रहने वाली गायत्री की है, जो हीरा स्व-सहायता समूह से जुड़कर आज ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

गायत्री बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपये का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने शुरुआत में ईंट निर्माण का कार्य शुरू किया। इसके बाद धान कुटाई मशीन खरीदी और अपने काम को आगे बढ़ाया। साथ ही वे खेती-बाड़ी भी करती हैं। ऋण की सहायता से उन्होंने बकरी पालन का कार्य भी शुरू किया। इसके अलावा धान कटाई और पुआल संग्रहण जैसी गतिविधियों को भी अपनी आजीविका का हिस्सा बनाया।

गायत्री ने बताया कि अलग-अलग आजीविका गतिविधियों को अपनाने और बिहान योजना के माध्यम से मिले प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से उनकी आमदनी के नए रास्ते खुले। धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और वे ‘लखपति दीदी’ बनने में सफल रहीं। वे कहती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं और आत्मविश्वास के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

गायत्री के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनके बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एक बच्चा दसवीं और एक बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत है, जबकि दो बच्चे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पति खेती-बाड़ी के कार्य से जुड़े हैं। गायत्री की मेहनत और अतिरिक्त आय के साधनों ने बच्चों की शिक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य को नई मजबूती दी है।

अपनी सफलता का श्रेय बिहान योजना और शासन की पहल को देते हुए गायत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया के सुशासन में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना ने उन्हें अपनी पहचान बनाने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।

 
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन
10 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ विकास को मिलेगी गति


अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/
जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (भ/स), अंबिकापुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने दोनों सड़कों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।

इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 10 किलोमीटर है तथा इन पर लगभग 19 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत असकला झेराडीह से बरगीडीह तक 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 11 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं कोरंधा से पसेना तक 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 7 करोड़ 85 लाख 5 हजार रुपये की लागत से होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सड़कें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन रही हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, श्री अरविंद गुप्ता, श्री इन्द्रदेव गुप्ता, श्री हलीम फिरदौसी सहित विभागीय अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 
मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचैलियों से मिली मुक्ति
सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और बारदाने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/ डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल के माध्यम से स्वयं तुहंर टोकन ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने, उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसका सकारात्मक उदाहरण आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र में देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत सपना के किसान बिपिन राजवाड़े अपने पिता श्री फूलसाय राजवाड़े के नाम से धान विक्रय करने सुखरी उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए उन्होंने अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन काट लिया था। इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा। उपार्जन केंद्र में बारदाने की भी अच्छी व्यवस्था है और धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

किसान बिपिन राजवाड़े ने बताया कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। वर्तमान में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बिचैलियों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सीधे सहकारी समिति में धान विक्रय कर रहे हैं। इससे किसानों को बिचैलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है।

उन्होंने शासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। मोबाइल से टोकन काटने की सुविधा, बारदाने की उपलब्धता और समिति में व्यवस्थित धान खरीदी से किसानों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया किसानों के हित में इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें है।

10 ग्राम पंचायतों के किसानों को मिल रही सुविधा
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी में करीब 979 किसानों का पंजीयन है। समिति के माध्यम से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें सुखरी, कलापारा, रनपुर खुर्द, रनपुर कला, बांकीपुर, बकिरमा, कोलडीहा, धनगवां, सपना एवं फतेहपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के किसान समिति के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।

शासन की किसान हितैषी नीतियों और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। डिजिटल टोकन प्रणाली ने धान विक्रय प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया है। वहीं बिचौलियों की निर्भरता समाप्त होने से किसानों को सीधे शासन की व्यवस्था के माध्यम से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    *- जिले में अब तक 9420 किसानों से 36015.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- आज 1584 किसानों ने किया 6195.28 मीट्रिक टन धान का विक्रय*   *- अवैध…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जन्मदिन पर मां महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम और शिशुगृह पहुंचकर बांटी खुशियां

    *बुजुर्गों को बांटे गर्म कपड़े और फल, लिया आशीर्वाद* रायपुर. 25 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू