Ro no D15139/23

बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

*‘जन-संवाद’ के साथ 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी मुख्य अतिथि*

 

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ बचपन को समय से पहले जिम्मेदारियों में बांध देने वाली बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 27 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। इसी दिन ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना करने के साथ 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का शुभारंभ भी होगा।

 

*पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजन*

 

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायुपर में आयोजित होगा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि होंगी, जबकि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील कुमार सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

 

*जनभागीदारी और बच्चों के भविष्य पर फोकस*

 

बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के निर्णय लेने के अधिकार पर गहरा प्रभाव डालता है, जिससे विशेष रूप से बालिकाओं की पढ़ाई और आगे बढ़ने के अवसर बाधित होते हैं। ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ और 100 दिवसीय अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि हर बच्चे को पढ़ने, बढ़ने और अपना भविष्य चुनने का हक मिले। इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम को परिवार व समुदाय की साझा जिम्मेदारी बनाना और जन-जागरूकता व सामूहिक संकल्प के जरिए ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26