Ro no D15139/23

बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी

*मेहनत, लगन और उन्नत कृषि तकनीक से लिख रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत*

 

*शासकीय योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान*

रायपुर, 26 नवंबर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से सफलता की नई कहानियां भी लिख रही हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत विषेशरा की श्रीमती गायत्री उइके ने खेती और मछली पालन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर लखपति दीदी बनने का सपना साकार किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

 

ग्राम पंचायत विषेशरा में गंगा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती गायत्री उइके ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी आजीविका के साधनों का विस्तार किया है। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित डबरी में मछली पालन के साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर सब्जी उत्पादन शुरू किया। मचान एवं मल्चिंग विधि से बरबटी, लौकी और मटर की खेती कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। खेती और मछली पालन के समन्वय से उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाकर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

 

श्रीमती गायत्री उइके की सफलता इस बात का उदाहरण है कि उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और शासकीय योजनाओं के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। एक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही परिवार की खुशहाली में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत कुदारी में भी एकीकृत कृषि समूह के तहत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य जिमीकंद का उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्नत कृषि पद्धतियों और विविध आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के लिए आय के नए रास्ते खुल रहे हैं।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उनके कौशल विकास, उद्यमशीलता और आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि, सब्जी उत्पादन एवं मछली पालन जैसी गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही महिला सशक्तीकरण का आधार बन रही हैं।

 

लखपति दीदी बनीं श्रीमती गायत्री उइके की सफलता ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम, उन्नत तकनीक और शासकीय योजनाओं के बेहतर उपयोग से आर्थिक समृद्धि की राह प्रशस्त की जा सकती है। बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अब अपने सपनों को साकार करने के साथ ही परिवार और समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26