Ro no D15139/23

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को किया जागरूक, जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

‘सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र’ थीम पर विद्यालय-महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, दोनों प्रतियोगिताओं में 20 विजेताओं का चयन

धमतरी 26 नवंबर 2026/ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में आज जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में निबंध लेखन के लिए 25 तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 25 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद दोनों प्रतियोगिताओं में 10-10 विजेताओं का चयन किया गया। इसमें विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर से पांच-पांच प्रतिभागियों को स्थान मिला।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता, मतदाता के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। उन्हें ‘जागरूक बनेंदृमतदान करें’ और ‘मतदाता जागरूकता हम सबका दायित्व’ का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे.एल. पाटले के मार्गदर्शन में हुआ। निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक श्री दानेश्वर साहू तथा श्री हुकेश कुमार मार्कण्डेय ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्री पंकज जैन एवं श्री लक्ष्मीनारायण सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26