Ro no D15139/23

धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

 

कोरबा, 26 नवंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए दर्ज फसल संबंधी दावों और आपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खसरा तथा फसल प्रविष्टि से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में कठिनाई न हो और अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति दर्ज रहे।
जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों की निगरानी कर संबंधित समितियों के माध्यम से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। खसरा मैपिंग की समयसीमा धान खरीदी अवधि के अनुरूप 15 जनवरी 2027 तक है।
जिन खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के माध्यम से दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने धान बोने का दावा किया है, उनका तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऐसे खसरे, जो डीसीएस और पटवारी सत्यापन ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन से छूट गए हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के साथ मौके पर वास्तविक फसल और उसके क्षेत्रफल की जाँच की जाए। फसल की स्थिति प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटो भी संलग्न किए जाएँ। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर फसल प्रविष्टि अथवा संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26