Ro no D15139/23

संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर जनसेवा करने का लिया संकल्प संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में हुआ प्रस्तावना का वाचन, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

 

कोरबा, 26 नवम्बर 2026/भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली। इस दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल भावों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर संविधान में उल्लेखित भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के आदर्शों का स्मरण किया गया। साथ ही प्रत्येक नागरिक के बीच आपसी भाईचारे और बंधुता की भावना को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक राठौर सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं के  अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    संविधान के आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आम नागरिकों एवं बच्चों को करना चाहिए भारतीय संविधान का…

    Read more

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26