Ro no D15139/23

खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा
सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/   संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में खरसिया नाका रोड और सीतापुर नगर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का काम जोरों पर है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। सीतापुर में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।

अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का खरसिया नाका रोड जलजमाव वाला क्षेत्र है। दो किलोमीटर लंबाई के इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में डामरीकरण हो गया है। शेष हिस्से में सीसी रोड बनना है, जिसका काम तेजी से जारी है। इस निर्माणाधीन सड़क पर लोगों को धूल और असुविधा से बचाने रोज 6-7 टैंकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस सड़क के चैड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 40 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया गया है। इस सड़क के निर्माण का काम अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

सीतापुर नगर पंचायत में भी सड़क का काम द्रुत गति से जारी है। इसके निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति प्राप्त हो गई है। वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। बरसात के बाद अब कार्यों में तेजी लाते हुए इसका निर्माण आगामी छह महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के लिए सड़क का निर्माण रात में भी जारी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का किया औचक निरीक्षण

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?