Ro no D15139/23

जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

 

अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अमृत सरोवर तटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्थानीय जनभागीदारी से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान ग्रामीणों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। सभी ने अपने जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा वर्षा जल के संरक्षण का संकल्प लिया।

’बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को किया नमन’
ग्राम पंचायतों में भी संविधान दिवस के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायतों एवं अमृत सरोवर तटों पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संविधान के मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

’जनभागीदारी से जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश’
आयोजित कार्यक्रमों में सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, युवा एवं वीबी-जी राम जी के श्रमिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए जलस्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संरक्षण और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

  • Related Posts

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का किया औचक निरीक्षण

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?