Ro no D15139/23

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार ने NSIL में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया

 

*भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें दी बधाई।*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार द्वारा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। NSIL भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा है। भारत सरकार ने भाजपा प्रवक्ता श्री ठोकने की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की है। श्री ठोकने ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग A.M.A.E.S.I. से किया है। इस संस्था के संरक्षक वर्तमान प्रधानमंत्री होते हैं। इसके प्रथम संरक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू रहे तथा वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इसके संरक्षक हैं।

यह स्पेस सेक्टर में भारत सरकार की अब तक की पहली राजनीतिक नियुक्ति है, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। श्री ठोकने वर्ष 2003 से भाजपा मीडिया विभाग में सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश मीडिया विभाग में प्रभारी के दायित्व का निर्वहन किया है और वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

श्री ठोकने ने रायपुर उत्तर विधानसभा चुनाव में संयोजक के रूप में तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में तुलजापुर विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने उनकी सेवा, अनुभव एवं योग्यता के आधार पर हुई इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर बोनिशा होम्स पीजी गर्ल्स हॉस्टल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

      रायपुर। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर बोनिशा होम्स पीजी गर्ल्स हॉस्टल, रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।…

    Read more

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

    *- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक* राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?