Ro no D15139/23

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

*कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति, एकता और सामूहिक शक्ति के प्रतीक*

 

*ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित*

रायपुर, 27 नवंबर 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति, एकता और सामूहिक शक्ति के प्रतीक हैं। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयास की भावना सिखाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने सरगुजा ओलम्पिक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। सरगुजा अंचल के युवाओं में खेलों के प्रति विशेष उत्साह और अपार संभावनाएं हैं। सरगुजा ओलम्पिक के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए व्यापक मंच मिलेगा। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर क्षेत्र तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा पारंपरिक खेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति अनुकूल वातावरण निर्मित होने से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और संस्कृति से भी जुड़ी रहेगी।

 

ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, उत्साह, दमखम और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी असफलताओं से सीख लेते हुए नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीण स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत खुटिया, आयोजन समिति एवं सहयोगकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

 

समापन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य, युवा खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खुटिया की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहभागी सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का दौरा, विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रगति की ली जानकारी

    अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने गुरुवार को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का दौरा…

    Read more

    व्याख्याता पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) जिले के 23 परीक्षा केंद्रों में 29 नवम्बर को होगी आयोजित, 7348 अभ्यर्थी होंगे शामिल परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उड़नदस्ता दल गठित

    अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का