Ro no D15139/23

जशपुर जंबूरी का दूसरा दिन, रोमांच, खोज और परंपरा का संगम

जशपुरनगर 27 नवंबर 2026/ जंबूरी 2026 दूसरा दिन शुक्रवार को रोमांच, साहसिक गतिविधियों, पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभवों के नाम रहा।
दिन की शुरुआत में प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित किया गया, ताकि वे एक ही समय में जिले के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर आयोजित गतिविधियों में भाग ले सकें।
देशदेखा में साहसिक गतिविधियाँ और स्टारगेज़िंगरू पहली टीम देशदेखा पहुँची, जहाँ प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में प्रतिभागियों ने रॉक क्लाइम्बिंग, टॉप रोप क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग और जुमारिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही ज़िपलाइन के माध्यम से प्रतिभागियों ने रोमांच का अनुभव किया।
देशदेखा में स्टारगेज़िंग भी जंबूरी के विशेष आकर्षणों में शामिल रही, जहाँ प्रतिभागियों को तारों और खगोलीय दुनिया को करीब से जानने का अवसर मिला।
मयाली में वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर हॉट एयर बैलून तक रोमांचरू इसी दौरान दूसरी टीम मयाली पहुँची। यहाँ प्रतिभागियों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइड, पेंटबॉल और चेस जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। हॉट एयर बैलून की सवारी भी आयोजन के लिए उपलब्ध रही। इसके साथ ही मयाली में ‘अंतरिक्ष दर्शन’ प्लैनेटेरियम लगाया गया है, जहाँ प्रतिभागियों को ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
दोपहर बाद पर्यटन स्थलों का भ्रमणरू साहसिक गतिविधियों के बाद दोपहर में दोनों टीमें एक साथ जिले के प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान प्रतिभागियों ने चाय बागान, संग्रहालय और इंडोर स्टेडियम का भ्रमण किया तथा जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय विरासत और पर्यटन स्थलों को करीब से देखा।
सरना एथनिक रिसॉर्ट में सांस्कृतिक संध्या: दिनभर की गतिविधियों और भ्रमण के बाद शाम को सभी प्रतिभागी सरना एथनिक रिसॉर्ट पहुँचे, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और कला से रूबरू होने का अवसर मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जंबूरी के दूसरे दिन की गतिविधियों का समापन हुआ।
अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक विभिन्न आयोजन स्थलों पर उपस्थित रहे और गतिविधियों का अवलोकन किया।
पहले दिन लाइव रॉक बैंड की प्रस्तुति रही आकर्षण जंबूरी के पहले दिन लाइव रॉक बैंड का आयोजन भी किया गया था, जिसमें जिला एवं जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रतिभागियों और कंटेंट क्रिएटर्स ने सहभागिता की। संगीत और उत्साह से भरी इस शाम ने आयोजन की शुरुआत को खास बनाया।
सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में मुस्तैद जिला प्रशासन की टीमें जंबूरी के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन के सफल संचालन में जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, वॉलंटियर्स और विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीमें लगातार सक्रिय हैं। सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू की टीमें भी मुस्तैद हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार द्वारा पूरे आयोजन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित वातावरण में गतिविधियों में भाग ले सकें।

  • Related Posts

    गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

    *छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए युग का आगाज, बजट में 42 प्रतिशत की वृद्धि, तीन वर्षों में खुले 13 नए शासकीय महाविद्यालय*   *84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के…

    Read more

    चम्पा को मिला नवीन धान खरीदी केंद्र, विधायक भगत ने किया शुभारंभ

    जशपुरनगर 27 नवम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का परिणाम है कि बगीचा विकासखण्ड के ग्राम चम्पा को नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का