Ro no D15139/23

चम्पा को मिला नवीन धान खरीदी केंद्र, विधायक भगत ने किया शुभारंभ

जशपुरनगर 27 नवम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का परिणाम है कि बगीचा विकासखण्ड के ग्राम चम्पा को नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली। गुरुवार को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने फीता काटकर नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।
लंबे समय से क्षेत्र के किसान चम्पा में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में यह मांग पूरी हुई, जिससे किसानों में अपार हर्ष देखने को मिला।
अब किसानों को धान बिक्री के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। किसानों को अब धान बेचने में परेशान नहीं होना पड़ेगा और उन्हें उनकी उपज का सही दाम अपने ही गांव के पास मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चम्पा में खरीदी केंद्र खुलने से आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में आनन्द यादव,   सुश्री रूपावती,  जुगनू यादव, हरिशंकर यादव, बालरूप यादव, सरजू यादव, श्रीमती काजल, बलवन्त गुप्ता, जितेन्द्र ताम्रकार, मनोज भगत, सरपंच अल्का नाग, सरपंच एकम्बा सुखमनिया बाई और इलियास सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधायक का आभार व्यक्त किया और नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

    *छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए युग का आगाज, बजट में 42 प्रतिशत की वृद्धि, तीन वर्षों में खुले 13 नए शासकीय महाविद्यालय*   *84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के…

    Read more

    जशपुर जंबूरी का दूसरा दिन, रोमांच, खोज और परंपरा का संगम

    जशपुरनगर 27 नवंबर 2026/ जंबूरी 2026 दूसरा दिन शुक्रवार को रोमांच, साहसिक गतिविधियों, पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभवों के नाम रहा। दिन की शुरुआत में प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का