Ro no D15139/23

जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक से 40 पाव देशी मदिरा जब्त नवंबर में अब तक अवैध शराब से जुड़े 134 प्रकरण दर्ज, 21 व्यक्तियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 

कोरबा, 27 नवंबर 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्रवाई की। बबली होटल/ढाबा के संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा (40 पाव) जब्त की गई। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी श्री रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के निर्देश तथा वृत्त प्रभारी श्रीमती जया मेहर के नेतृत्व में 26 नवंबर को की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह में अब तक 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,19,748 है। इस अवधि में 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री यादव ने बताया कि अवैध शराब के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने वृत्त क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय और मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

    *छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए होंगी विविध प्रतियोगिताएं* *निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा* रायपुर, 27 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी राजभाषा…

    Read more

    (कोरबा समाचार) संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

      कोरबा 27 नवंबर 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 04 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में प्रातः 10ः00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का