Ro no D15139/23

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी*

 

रायपुर. 27 नवम्बर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ लाख 90 हजार रुपए लागत की 11 बी.टी. सड़कों, 60 लाख 10 हजार रुपए के दो सीसी रोड और 80 लाख 83 हजार रुपए के दो पुलियों के निर्माण शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-02-03 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बी.टी. रोड के लिए 40 लाख नौ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-04-05 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड के लिए 48 लाख 12 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-5 में सीसी रोड के लिए 11 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

 

नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-7 में बी.टी. रोड के लिए 31 लाख 71 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-07-13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नम्बर-5 तक बी.टी. रोड के लिए 47 लाख 69 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-08-09 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए और अटल परिसर से आजाद चौक तक बी.टी. रोड के लिए 35 लाख 20 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-08-09-12-13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बी.टी. रोड के लिए 36 लाख 15 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-09-10-12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 49 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

 

विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने के लिए 67 लाख 93 हजार रुपए और घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 45 लाख आठ हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13-14-15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बी.टी. रोड के लिए 17 लाख 95 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-15 में बी.टी. रोड के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

    *छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए होंगी विविध प्रतियोगिताएं* *निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा* रायपुर, 27 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी राजभाषा…

    Read more

    (कोरबा समाचार) संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

      कोरबा 27 नवंबर 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 04 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में प्रातः 10ः00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का