Ro no D15139/23

किसान किशलाल साहू को धान का मिला वाजिब दाम, सेहत का भी रखा गया ख्याल

*- धान बेचने पहुंचे किसान किशलाल ने कराया निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण*

 

*- कृषक उन्नति योजना से छोटे किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल*

 

*- किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति व्यक्त किया आभार*

 

राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा भी मिल जाए, तो यह खुशी और बढ़ जाती है। ऐसी ही खुशी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिहावबोड़ के किसान श्री किशलाल साहू के चेहरे पर देखने को मिली। वे धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में अपनी मेहनत से उपजाए 31 क्विंटल धान का विक्रय करने पहुंचे थे। उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर देखकर उन्होंने सबसे पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसके बाद धान की तौलाई कराई।

किसान श्री किशलाल साहू खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती-किसानी और मजदूरी की व्यस्तता के बीच धान उपार्जन केन्द्र में ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत हो रही है।

किसान श्री किशलाल साहू ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विशेषकर छोटे किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बेहद लाभदायक है। खेती-किसानी में कई बार अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में भी योजनांतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बोए गए धान के रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि मिलने से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। किसान श्री किशलाल साहू ने किसानों की मेहनत का सम्मान करने, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा ख्याल

    जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार लगाया जा रहा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर*   *- चार धान उपार्जन केन्द्रों में 83 किसानों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*…

    Read more

    नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार की जा रही पहल

    राजनांदगांव 27 नवम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का