Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री साय

*मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश*

*मुख्यमंत्री ने फीता काटकर कराया नवनिर्मित आवास में प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए सहभागी*

रायपुर 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनके नए घर की खुशियों में सहभागी बने।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार का अपना पक्का घर हो, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपना घर केवल चारदीवारी और छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ऐसे लाखों परिवारों के सपने साकार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद परिवार को अपना पक्का घर मिलता है और परिवार की महिला उस घर की मालकिन बनती है, तो यह खुशी और भी बढ़ जाती है। यह महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

श्रीमती मंजू भगत के परिवार के लिए यह अवसर विशेष खुशी का रहा। वर्षों से संजोया अपना पक्का घर होने का सपना पूरा होने पर परिवार के सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती मंजू भगत एवं उनके परिजनों को नए आवास की बधाई देते हुए कामना की कि उनका यह घर सदैव सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही के घर पहुंचकर गृह प्रवेश कराया।

  • Related Posts

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश

    रायपुर, 28 नवंबर 2026। प्रवेश वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे राउंड की मेरिट सूची और सीट आवंटन…

    Read more

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात*   *एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, चार नए उच्चस्तरीय…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?