Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू

*अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को दिलाई गई 42 हजार 960 रुपए की बकाया मजदूरी*

*श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई सुनिश्चित, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार*

रायपुर, 29 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रशासन की त्वरित पहल से कर्नाटक के बेलगावी जिले में मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण फंसे छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। प्रशासन के प्रभावी हस्तक्षेप एवं अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को उनकी संपूर्ण बकाया मजदूरी 42 हजार 960 रुपए का भुगतान भी कराया गया।

मोहला थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के 21 एवं महाराष्ट्र के 4 श्रमिक कर्नाटक के बेलगावी जिले के कित्तूर तालुका में गन्ना कटाई के लिए गए थे। कार्य पूर्ण करने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं होने से श्रमिक वहां फंस गए थे। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए।

*विशेष रेस्क्यू दल भेजकर श्रमिकों को दिलाई बकाया मजदूरी*

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष अंतर्राज्यीय रेस्क्यू दल गठित कर कर्नाटक रवाना किया गया। रेस्क्यू दल ने 27 नवंबर को बेलगावी जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से कित्तूर तालुका के ग्राम शिवनूर में पहुंचकर सभी 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने संबंधित खेत मालिक से श्रमिकों के कार्य दिवसों की गणना के आधार पर कित्तूर पुलिस थाना परिसर में ही संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान कराया।

*सुरक्षित लौटे श्रमिकों का किया गया आत्मीय स्वागत*

कर्नाटक से सकुशल मोहला पहुंचे श्रमिकों का अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने आत्मीय स्वागत कर उनका हालचाल जाना। श्रमिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी एवं बकाया मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के जिला प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय से संचालित यह अभियान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

    *184 बच्चों की हृदय जांच, 13 बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की हुई पहचान*   *120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी सहित 877 हितग्राही हुए लाभान्वित*     रायपुर, 29…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य

    *376 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा एकीकृत अस्पताल, 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 536 बिस्तरीय परिजन विश्राम गृह का भी होगा निर्माण*   *राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?