Ro no D15139/23

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा 16 फरवरी को

ऑफलाईन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी
धमतरी । केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) के तहत फरवरी 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को नवमीं से बारहवीं तक पढ़ाई के लिए हर माह एक-एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत 16 फरवरी 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑफलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। पूर्व में उक्त परीक्षा एवं फार्म भरने की प्रक्रिया राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) रायपुर के माध्यम से होती थी। छ०ग० राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परीक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त, स्थानीय निकाय के स्कूल में कक्षा आठवीं के ऐसे विद्यार्थी जो पिछली कथा कक्षा सातवीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत (एससी-एसटी हेतु 5 प्रतिशत छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हों, साथ ही विद्यार्थी के माता-पिता अथवा पालक की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रूपये से अधिक ना हो। केन्द्रीय, नवोदय, निजी एवं आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगें।
परीक्षा के गाध्यम से चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक प्रतिमाह एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उक्त एनएमएमएसई 2024-25 की परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं आवेदन पत्र का प्रारूप व परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं 66 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भेजी गई है एवं मण्डल की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। उक्त संबंध में सचिव, श्रीमती पुष्या साहू, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होकर केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाएंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी और कुरूद को मिला सम्मान

    उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने स्वनिधि महोत्सव में किया पुरस्कृत, फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना   धमतरी, 14 नवंबर 2026। नगरीय…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान ओमप्रकाश शहारे ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    *तुहर टोकन ऐप से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों को मिल रही राहत*   रायपुर, 14 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप