Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान ओमप्रकाश शहारे ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

*तुहर टोकन ऐप से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों को मिल रही राहत*

 

रायपुर, 14 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों और संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। शासन द्वारा धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों से किसानों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बंजारी निवासी किसान श्री ओमप्रकाश शहारे ने कृषक उन्नति योजना से मिलने वाले लाभ और धान खरीदी की सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

किसान श्री ओमप्रकाश शहारे ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी गई है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से लाभ दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वास्तविक धान उत्पादन कम होने की स्थिति में भी पात्र किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप लाभ मिल सकेगा। उन्हें इस संबंध में प्रति एकड़ 13,849 रुपए की राशि मिलने की जानकारी दी गई है। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए शासन द्वारा तुहर टोकन ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए बार-बार धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही किसानों के समय और श्रम की बचत होगी तथा धान विक्रय की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक बनेगी।

श्री शहारे ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सुविधाओं से किसानों को लगातार राहत मिल रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता तथा तुहर टोकन ऐप जैसी डिजिटल सुविधाएं किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, उनकी मेहनत का सम्मान करने और कृषि कार्य को सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप