Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी और कुरूद को मिला सम्मान

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने स्वनिधि महोत्सव में किया पुरस्कृत, फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना

 

धमतरी, 14 नवंबर 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर संभाग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के लिए आयोजित स्वनिधि महोत्सव में नगर निगम धमतरी और नगर पालिका परिषद कुरूद को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा फुटकर विक्रेताओं को योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने दोनों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। आयुक्त नगर निगम श्री अरुण वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका कुरूद श्री महेंद्र गुप्ता ने ग्रहण किया ।

 

यह सम्मान धमतरी जिले में फुटकर विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने और शासकीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता देना है। योजना के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलता है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।

 

नगर निगम धमतरी एवं नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा योजना के तहत पात्र फुटकर विक्रेताओं की पहचान, पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया में सहयोग तथा ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों से हितग्राहियों को लाभ मिला है। दोनों नगरीय निकायों को मिला यह सम्मान स्थानीय स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहितकारी कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

यह उपलब्धि जिले के नगरीय निकायों के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही, इससे भविष्य में भी शहरी फुटकर विक्रेताओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ने, उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि

“प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। नगर पालिका कुरूद को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान नगरीय निकाय के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।”

वही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने भी कहा कि नगर पालिका कुरूद के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र फुटकर विक्रेता तक पहुंचे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। इस उपलब्धि में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों और हितग्राहियों का महत्वपूर्ण योगदान है।”

 

महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा का ने

“नगर निगम धमतरी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान शहर के फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा निरंतर प्रयास है कि छोटे व्यापारियों को योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिले तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की आजीविका को बेहतर बना सकें। इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई।”

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम धमतरी और नगर पालिका कुरूद को मिला यह सम्मान जिले के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी सार्थक होता है, जब उसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है। जिले के सभी नगरीय निकायों को इसी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप