Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास निर्माण, सड़क और जिला चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कतकालो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बांकी डेम और तकिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री आलोक दुबे सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।

सांसद श्री चिंतामणि ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी गर्मियों के दिनों में शहर में पेयजल की समस्या न आने पाए, इसके लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। पिछले कुछ वर्षों में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसको देखते हुए पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शहरी पेयजल आपूर्ति के लिए बांकी डेम पर निर्भरता कम करने के लिए श्याम घुनघुटा परियोजना अंतर्गत कतकालो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार करने की बात कही जिससे पेयजल की आपूर्ति में सुधार होगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की जल संकट से बचा जा सकेगा। इस निरीक्षण के दौरान सांसद श्री महराज और कलेक्टर श्री भोसकर ने जल आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण
सांसद श्री चिंतामणि और कलेक्टर श्री भोसकर ने अम्बिकापुर नगर निगम के सुभाष नगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के कॉलोनी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि स्लम एरिया में रहने वाले नागरिकों के लिए किफायती दर पर पक्का मकान मिले सके। इसके लिए 22 करोड़ 40 लाख की लागत से 17 ब्लॉक की कॉलोनी बनाई जा रही है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 29 आवास बनाए जाएंगे। जिसमें पार्किंग, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड और आंगनबाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। इस योजनांतर्गत स्लम एरिया में रहने वाले नागरिकों को किफायती दरों में पक्का मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परियोजना न केवल स्लम एरिया में रहने वाले नागरिकों को सस्ती दर पर आवास प्रदान करेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार लाएगी।

सांसद ने एनएच सड़कों का किया निरीक्षण
सांसद ने शहरी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के एनएच अधिकारियों के साथ शहरी एनएच सड़कों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पूर्व में सांसद ने एनएच सड़कों पर जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था जिसका लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया। एनएच अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से अम्बेडकर चौक और भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
इसके साथ ही सांसद श्री चिंतामणि ने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर शेड निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हमर लैब में भी मेडिकल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)ग्राम पंचायत खालिबा में मतदाता पंजीयन जागरूकता शिविर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष दिवा शिविर आयोजित

    अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/   श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा योजना…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार)सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता कई जगह प्रयास और चॉइस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रहा था समाधान, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर मिली त्वरित राहत

    अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू