Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राही समस्याओं के निराकरण तथा शिकायत दर्ज करने हेतु कंट्रोल रूम के नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

अम्बिकापुर 05 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है, शहर हो या ग्रामीण सभी स्तर पर महिलाएं सशक्त हो रही है। समय-समय पर महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण भी किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दिनांक 29 दिसम्बर 2024 को समाचार माध्यमों से प्राप्त 41 साल की महिला हेमा कंसारी को वृद्धा पेंशन में शामिल होने के कारण महतारी वंदन योजना की पूरी राशि का लाभ नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की सुविधा तथा महतारी वंदन मोबाइल एप पर भी शासन द्वारा शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। सरगुजा जिले में योजना प्रारंभ से अब तक कुल 1013 शिकायत ऑनलाईन प्राप्त हुए थे, जिसमें सभी का निराकरण कर लिया गया है। संबंधित हितग्राही की जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक कार्यवाही की गई जिसके उपरांत उन्हें वर्तमान में योजना के तहत पूरी राशि प्राप्त हो रही है। हितग्राही के द्वारा भी बैंक पासबुक अपडेट कर राशि प्राप्त होने की सूचना विभाग को दी गई है। सरगुजा जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत माह दिसंबर 2024 में सफल भुगतान 2,29,635 हितग्राहियों को हुआ। सरगुजा जिले में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन, हितग्राहियों के समस्याओं के निराकरण तथा शिकायत दर्ज करने हेतु जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, अम्बिकपुर द्वारा 24×7  कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का नम्बर 6266323408 है जिसमें हितग्राही अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

  • Related Posts

    सांसद  चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्न

      योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विभागवार हुई विस्तृत चर्चा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करें, खाद विक्रय केंद्रों की लगातार जांच कर आवश्यक कार्रवाई…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

    अम्बिकापुर 07 जुलाई 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि  प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर (घंघरी) के कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों की पूर्ति लेटरल एंट्री के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध