Ro no D15139/23

अब हाथों से नहीं, एक्सीलेटर से ट्रायसायकल दौड़ाएगी सीमा, रोजगार का भी खुला रास्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सुशासन
चेहरे पर आई मुस्कान, अब रोजगार की राहें भी हुई आसान
अब गंतव्य तक पहुंचने में लगेगा कम समय, शारीरिक मेहनत भी कम होगी

रायपुर 6 जनवरी 2025। ये है 26 वर्षीय न्यू चंगोराभाठा निवासी सीमा सारथी। सीमा पहले ट्राइसाइकिल से चलती थी, लेकिन उनके हाथों से ट्राइसाइकिल चलाने में बहुत मुश्किलें होती थी। उन्हें बहुत थकान महसूस होती थी। कई बार गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय भी अधिक लग जाता था। साथ ही कहीं आने-जाने में भी बहुत तकलीफ होती थी, लेकिन अब सीमा को शारीरिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे एक्सीलेटर से ट्राइसाइकिल को दौड़ा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर दिव्यांगों और जनसमस्याओं का निराकरण त्वरित हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज सीमा को ट्राइसाइकिल भेंट किया। जैसे ही सीमा ट्राइसाइकिल पाई, वैसे ही उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सीमा को रोजगार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है।

सीमा अस्थि बाधित दिव्यांग है। कलेक्टर के विशेष पहल पर समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से सीमा सारथी को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय कर लाभ दिया गया। सीमा सारथी वर्तमान में एमए की पढ़ाई कर रही है। पढाई के साथ साथ सीमा पार्ट टाईम जॉब कर रही है। अब वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जॉब में भी काफी सुविधा होगी।
  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta