Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का हो रहा है कडाई से पालन

अब सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा कार्यालय, सप्ताह में दो दिन आमजनों से मुलाकात कर आवेदनों का त्वरित करना होगा निराकरण
 
प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासन का पूर्ण रूप से करें पालन
अब समय-सीमा की बैठक प्रत्येक मंगलवार को होगी
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

रायपुर 06 जनवरी 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुरूप सभी कार्यालयों के अधिकारी समय पर पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी निर्धारित समय 10 बजे से पहले कार्यालयों में पहुंचना सुनिश्चित करें। सप्ताह में दो दिन आमजनों से मुलाकात करें। सप्ताह में सोमवार एवं गुरूवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में बैठेंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपनी उपस्थिति कार्यालयीन निर्धारित समय 10 बजे तक ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा प्रत्येक माह में तीन कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई, सभी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा समय-सीमा की बैठक सोमवार के स्थान पर प्रत्येक मंगलवार को होगी।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी पटवारियों की समीक्षा, माह के अंतिम सप्ताह में गुरूवार को शाम 4.30 बजे होगी। इसके लिए अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी फार्मेट तैयार कर लें। साथ ही माह के अंतिम सप्ताह में कृषि विभाग की बुधवार, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार, पंचायत विभाग की शुक्रवार शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों की बैठक शनिवार को होगी।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि निर्माण एजेंसियों के कार्यों के पूर्ण होने के बाद नियमानुसार राशि भुगतान की कार्रवाई की जाएं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन की समीक्षा की जाएं और खनिज के खनन एवं परिवहन की सतत निगरानी रखी जाएं। सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि अवैध परिवहन, खनन की शिकायतें पर कडी कार्रवाई करें उसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अवैध परिवहन पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारी 31 जनवरी तक सभी ग्रामों का भ्रमण करें एवं पिछले समय भ्रमण किए गए समस्याओं का निराकरा की स्थिति को देखें। इसके अलावा निराकरण न होने वाले एवं अन्य समस्याएं पाए जाने पर रिपोर्ट दें।
बैठक के दौरान एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि वीआईपी रोड, धमतरी मार्ग समेत प्रमुख मार्गों का यातायात सुधार करने के ठोस उपाय किया जाएं। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचित करें।
एसपी ने कहा कि वीआईपी रोड सददानी दरबार यातायात सुधार करने के लिए ठोस उपाय करें कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचित करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर, एडीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज