Ro no D15139/23

विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पालिक निगम अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
– देश एवं प्रदेश में राजनांदगांव की पहचान बनाने में योगदान करने वाले विभूतियों को किया स्मरण
राजनांदगांव 06 जनवरी 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश, प्रदेश और राजनांदगांव जिले में विकास के कार्य हो रहे हैं, राजनांदगांव शहर को एक बेहतर क्षेत्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमृत मिशन के अंतर्गत 125 करोड़ रूपए के कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही 100 करोड़ रूपए की लागत के एसटीपी कार्यों की स्वीकृति भी जल्द ही दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डामरीकरण सहित विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है, उन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्णक कार्य करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देश एवं प्रदेश में राजनांदगांव की पहचान बनाने में महंत राजा घासीदास, राजा सर्वेश्वर दास, राजा दिग्विजय दास के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने राजनांदगांव में नागरिकों के आवागमन की सुविधा बढ़ाने, विद्युत, पेयजल की सुविधा के लिए कार्य किया। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने और पीढिय़ों के निर्माण के लिए महल को भी दान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी प्रदेश का एक मात्र घासीदास संग्रहालय भी यहीं के राजा की देन है, यहां तक कि रायपुर में पेयजल आपूर्ति हेतु पहली पानी की टंकी का निर्माण में यहां के राजा का योगदान है। इस दौरान 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चयनित लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, उनके मन मस्तिष्क में समाज के पिछड़ों के विकास की रूपरेखा थी, इस उद्देश्य को पूरा करने में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हुआ था, लेकिन वर्तमान में जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ, तब से प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनांदगांव में एक मॉडल रेल्वे स्टेशन का निर्माण हो रहा है, इससे लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर मुड़हीपार से लेकर डोंगरगढ़ क्षेत्र तक 14 ओव्हर एवं अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गौरी नगर के अंडर ब्रिज का निर्माण भी आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही जिले में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संस्कारधानी में आम लोगों पर आने वाली पीढ़ी में संस्कार गढऩे की भी जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर पूरा करना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम श्री संजय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को संपादित किया जा रहा है। इन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 200 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। नगर निगम में राशि की कोई कमी नहीं है और निरंतर विकास के कार्यों को संपादित किया जा रहा है। लगभग 2 लाख की आबादी वाले इस नगर निगम क्षेत्र में सभी कार्य पूरे किए जा रहे हंै। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, श्री अशोक शर्मा, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री नीलू शर्मा, श्री किशुन यदु, श्री शिव वर्मा, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री नरेश डाकलिया, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री अतुल रायजादा, श्री तरूण लहरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    नगर निगम द्वारा सुगम आवागमन, जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर की जा रही सतत कार्रवाई

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में सुगम आवागमन, बेहतर जल निकासी, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!